सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ आज, जानें पूजा मुहूर्त; आरती-मंत्र समेत जरूरी जानकारी

Karwa Chauth 2024 Date, Time, Puja, Muhurat, Mantra, Moon Time: हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

Karwa Chauth 2024 Date, Time, Puja, Muhurat, Mantra, Moon Time: हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इसके बाद रात को छलनी से चांद के दर्शन कर और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं. इस पर्व पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, चंद्रमा की पूजा करने का विधान है. आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, चंद्रोदय का समय, मंत्र, आरती और जरूरी जानकारी...

करवा चौथ 2024 तिथि हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन कल 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा. इसके चलते 20 अक्टूबर यानी आज ही करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: भद्रा का साया बढ़ाएगा मुश्किल? यहां मिलेगा करवा चौथ से जुड़े हर सवाल का जवाब

करवा चौथ 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में आप करवा चौथ की पूजा कर सकती हैं.

करवा चौथ पूजा सामाग्री करवा माता की तस्वीर, छलनी, कुमकुम, रोली, चन्दन, फूल, कलश भर जल, हल्दी, चावल, मिठाई, अक्षत, पान, मिट्टी का करवा (कलश), दही, देसी घी, कच्चा दूध, मौली, शक्कर, शहद, नारियल, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ

पूजा थाली में क्या-क्या रखें? करवा चौथ की थाली में चांद को अर्घ्य देने के लिए तांबे का लोटा, फल-फूल, सुहाग से जुड़ा सामान, करवा माता की तस्वीर, सींक, करवा, छलनी, दीया, जल, मिठाई, रोली, चंदन, कुमकुम, अक्षत, सिंदूर रखा जाता है.

भद्रा लगने का समय इस साल करवा चौथ पर भद्रा का भी साया रहेगा. सुबह 6 बकर 24 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा.

पूजा में करें इन मंत्रों का जाप

1. मां पार्वती की पूजा का मंत्र देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परम् सुखम्। सन्तान देहि धनं देहि सर्वकामांश्च देहि मे।।

2. गणेश पूजा मंत्र वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

3. शिव पूजा मंत्र ओम नम: शिवाय

4. कार्तिकेय जी का मंत्र 'ॐ षण्मुखाय नमः'

5. चंद्र देव पूजा मंत्र 'ॐ सोमाय नमः'

यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें 20 अक्टूबर का राशिफल

करवा चौथ आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया। सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी। यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती। दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।। ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे। गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।। ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे। व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।। ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

करवा चौथ चंद्रोदय का समय करवा चौथ व्रत का पारण चांद को अर्घ्य देकर ही किया जाता है. इस बार चंद्रोदय का समय 7 बजकर 54 मिनट बताया जा रहा है.

इन बातों का रखें ध्यान

- करवा चौथ पर महिलाओं को सफेद और काले रंग की चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. - करवा चौथ पर धारदार, नुकीली चीजों के इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. - करवा चौथ पर किसी से भी लड़ाई-झगड़ा न करें. - करवा चौथ व्रत का पारण करने के बाद गलती से भी तामसिक भोजन न खाएं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

हिमाचल में नशे पर बड़ी चोट: 50 जगह पुलिस की दबिश, 10 किलो चरस सहित सात लोग गिरफ्तार; एक करोड़ की संपत्ति जब्त

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल पुलिस ने 10 पुलिस जिलों में दबिश के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सात गिरफ्तारियां कीं और 10 किलो चरस सहित 100 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। यह कार्रवाई कांगड़ा, नुरपूर, चंबा, ऊना, देहरा, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर,

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now